पटना ग्रामीण: बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर ली चुटकी, कहा- कांग्रेस पाकिस्तान की ओपनर जैसी है
पटना में कांग्रेस की CWC की बैठक 24 सितंबर को होने वाली है। इसे लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस की तुलना पाकिस्तान के ओपनर से कर दी है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जैसे पाकिस्तान का ओपनर था उसे तीन मैच में जीरो मिले थे, ठीक उसी तरह से कांग्रेस को बिहार में भी जीरो मिलेगा।