पटना ग्रामीण: पटना में पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा, नई जीएसटी दरों पर सरकार राहुल गांधी की बात मानने को हुई मजबूर
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे पटना पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने केंद्र सरकार द्वारा GST लागू किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी की लंबे समय से चली आ रही मांग का परिणाम है। पुनिया ने कहा,हमें खुशी है कि राहुल गांधी जो बात लगातार कह रहे थे, उसे सरकार ने आखिरकार स्वीकार कर लिया और लागू कर रही है।