पटना ग्रामीण: पटना में भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने कहा, तेजस्वी यादव पहले कलाकारों को 'नचनिया' कहते थे
भोजपुरी एक्टर निरहुआ मंगलवार को पटना पहुंचे। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार के कलाकारों को लेकर किए गए पोस्ट के सवाल पर कहा कि अच्छी बात है कि अब तेजस्वी यादव कलाकारों को सम्मान दे रहे हैं क्योंकि पहले तेजस्वी यादव कलाकारों को नचनिया कहते थे।