बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने बिरयानी काउंटर से लोहे की चेन तोड़ने के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Nov 19, 2024 बिजनौर में मंगलवार को समय करीब सुबह 11:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक बिरयानी काउंटर से लोहे की चेन तोड़ने के आरोप में सलीम नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मयंक भटनागर नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर दी थी। कि उसके बिरयानी काउंटर से लोहे की चेन चोरी हो गई है। सलीम के पास से लोहे की चेन व एक लोहे का सबल बरामद किया गया है।