किशनगंज: खाद-बीज दुकानों पर पहुंची टीम ने स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड की की जांच
कस्बाथाना में कृषि विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने खाद-बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कानूनगो पूनम चौहान और कृषि अधिकारी राजकुमार मेहता ने दुकानों पर पहुंचकर खाद-बीज की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री संबंधी रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों ने विक्रेताओं से किसानों को सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली।