फिरोज़ाबाद: शहर के जैन मंदिर चौराहे पर थ्री व्हीलर टेम्पो से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
फ़िरोज़ाबाद शहर के जैन मंदिर चौराहे से थ्री व्हीलर टेम्पो का स्टंट बाजी का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में टेम्पो चालक एक साथी को बिठाकर बीच रोड पर दो पहिया पर टेम्पो को चलाकर स्टंटबाजी कर रहा है। इतना ही नहीं अपनी तो अपनी दुसरो की जान को जोखिम में डाल कर दो पहिया पर गोल गोल चक्कर लगाता है। स्टंटबाजी का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हुआ है।