फिरोज़ाबाद: गांव लडूपुर चकरपुर में खाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 4 लोग हुए घायल, घटना CCTV में कैद
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव लडूपुर चकरपुर में खाद को लेकर ख़ूनी संग्राम हुआ है। जिसमे दोनों पक्षों की तरफ से 4 लोग घायल हुये है। जिनमे गोपी तिवारी और नरेंद्र तिवारी को हालत गंभीर होने पर आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। वही घटना cctv वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।