फिरोज़ाबाद: रामगढ थाना पुलिस टीम ने चोरी के सामान के साथ 1 अभियुक्त और 1 बाल अपचारी को हिना धर्मकांटे के पास से दबोचा
थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त आसिफ पुत्र नदीम व दूसरा बाल अपचारी को चोरी किये गया सामान सहित हिना धर्मकाटा के पास से पकडा गया। गिरफ्तार अभियुक्त व बाल अपचारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है । 12 नवंबर 2024 को इनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए नगदी व आभूषण पार किये थे।