फिरोज़ाबाद: पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भोजपुरा नाले के पास वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, बाइक और तमंचा बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह व उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी कब्जे व निशान देहीं पर एक चोरी की बाइक और बाइक का चेसिज और एक देशी तमंचा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।