जतारा: डेढ़ महीने से सूखी नल-जल योजना पर हंगामा, भूख हड़ताल के बाद मिला लिखित भरोसा
दिगौड़ा ग्राम पंचायत में डेढ़ महीने से बंद पड़ी नल-जल योजना को चालू कराने की मांग को लेकर समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर की भूख हड़ताल मंगलवार रात खत्म हो गई। अधिकारियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे तक पानी सप्लाई शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने जूस पीकर अनशन तोड़ा।