हरिद्वार: PM मोदी के 74वें जन्मदिन पर प्रेमनगर आश्रम घाट पर BJP कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा में दुग्धाभिषेक किया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर BJP कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा में दुग्धाभिषेक किया। बड़ी संख्या में यहां पहुंचे भाजपाइयों ने मां गंगा से प्रधानमंत्री के लंबे जीवन की कामना की। भाजपाइयों ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है और भारत जल्द विश्वगुरु बनेगा। इस मौके पर मिठाइयां भी बांटी गई।