हरिद्वार: ड्राईवर को झपकी आने से बहादराबाद में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर में घुसी कार
बहादराबाद में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर की रेलिंग में जा घुसी। गनीमत रही कि कार में सवार दो लोगों को चोट तक नहीं आई। बताया जा रहा है कि ड्राईवर को झपकी लग गई जिसके चलते यह हादसा हुआ, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को सड़क के किनारे करवा दिया है।