हरिद्वार: पथरी पुलिस द्वारा एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों से 6 वारंटी गिरफ्तार किए गए
पथरी पुलिस ने एक ही दिन में अलग अलग स्थानों से 6 वारंटी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए जिन्हें मंगलवार को ही जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने धनपुरा निवासी सोनू, संजय कुमार और मुनव्वर जबकि गाडोवाली निवासी वसीम, धारीवाला निवासी कदम सिंह और भोगपुर निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्षेत्र में इन दिनों वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है।