हरिद्वार: विश्वकर्मा जयंती पर रौशनाबाद पुलिस लाईन में SSP परमेंद्र डोभाल ने आलाधिकारियों के साथ शस्त्रों की पूजा की
मंगलवार को हरिद्वार पुलिस भी विश्वकर्मा जयंती पर पूजा करती दिखाई दी, जहां तमाम थाना - कोतवालियों में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई, वहीं SSP परमेंद्र डोभाल ने आलाधिकारियों के साथ रौशनाबाद पुलिस लाईन में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ शस्त्रों का पूजन किया। इस मौके पर यहां विशेष हवन का भी आयोजन किया गया। SSP ने इस दौरान शस्त्रों की समय से सर्विसिंग के निर्देश दिए।