हरिद्वार: लक्सर राजमार्ग पर नूरपुर पंजनहेड़ी में ज्वैलर्स शो रूम लूट के प्रयास में 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
कनखल थाना पुलिस ने लक्सर राजमार्ग पर नूरपुर पंजनहेड़ी में स्थित एक ज्वैलर्स शो रूम में बीती 18 जून को लूट करने आए चौथे बदमाश को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय उर्फ उर्फ कान्हा खानपुर की शिवलोक कालोनी का रहने वाला है। 3 बदमाश मोहित, पिल्लू और पिंटू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है।