हरिद्वार: गेंडीखाता गांव में पकड़े गए दो लकड़ी तस्कर, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा
गेंडीखाता गांव में जंगल से लकड़ी ले जाते हुए दो वन तस्कर पकड़े गए। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। दोनों के कब्जे से लकड़ी के गट्ठर और पेड़ काटने वाले औजार भी बरामद हुए। ग्रामीणों ने पूरे मामले की वीडियो भी बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। श्यामपुर रेंजर हरिश्चंद गैरोला ने बताया कि दोनों आरोपियों जुर्माना लगाया गया है।