खींवसर: राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे
राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी गुरुवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा के समर्थन में जनसभाऐ की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।