सहजनवा: महावीर छपरा में संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शव पहुंचते ही गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, एक घंटे रहा जाम
गोरखपुर के महावीर छपरा में साउंड कर्मी बेचन ठठेरा की संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार शाम माहौल गरमा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण भड़क उठे। शव को चौराहे पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया गया, जिससे बांसगांव–कुसमौल मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा।