टीकमगढ़: खरगापुर की बेटी के साथ दरिंदगी, परिजनों ने उठाई न्याय की मांग !
छतरपुर कॉलेज गई खरगापुर निवासी नीतू प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नीतू का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की गई है।
क्या है पूरा मामला?
1 अगस्त की सुबह नीतू कॉलेज के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपी देवेंद्र यादव और उसके जीजा राजेश यादव (डस्टर गाड़ी सं. UP 93 AK 8260) ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया। रात तक नीतू के वापस न लौटने पर आरोपियों ने फोन बंद कर लिए। अगले दिन 2 अगस्त को झांसी के टाटा अस्पताल से नीतू की मौत की खबर आई, जहां आरोपी उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए थे।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल !
परिजनों का गंभीर आरोप है कि खरगापुर पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है और आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं कर रही। थक-हारकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक (SP) टीकमगढ़ को आवेदन देकर निष्पक्ष जां�