नदी के टापू पर फंसे 4 मछुआरों का किया सुरक्षित रेस्क्यू
झांसी। मऊरानीपुर क्षेत्र के भवानीपुर में सुखनई नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर चार मछुआरे फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के बीच आर्मी के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू किए गए मछुआरों की पहचान मंगल, रिंकू, कालीचरण और बबलू रैकवार के रूप में हुई है। रेस्क्यू के दौरान एसडीएम, तहसीलदार और थाना पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी करते रहे।
चारों मछुआरों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।
#jhansi
#बारिश
#mauranipur