बैरसिया: भोपाल के निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र से सीनियर छात्रों ने की मारपीट
भोपाल के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले प्रथम वर्ष के छात्र के साथ सीनियर छात्र और उसके साथियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि सीनियर ने पहले कैंटीन में उसके साथ अभद्रता करते हुए पीछे थप्पड़ मारा। करीब दो घंटे बाद दोबारा मिलने पर सीनियर और उसके साथियों ने गाली-गलौज की और एक युवक ने डंडे से उसके सिर के पीछे वार कर दिया।