बराईबुरू और बोकना गांव के बीच मुख्य सड़क पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पानी ढोने वाली छोटा हाथी वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना 3 जुलाई की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।