बेगूसराय: नगर निगम परिसर में मेयर पिंकी देवी ने की प्रेसवार्ता, 2 वर्षों में 78 करोड़ रुपये के काम का दावा
बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में 2 वर्षों के कार्यकाल में 78 करोड रुपए की योजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न वार्डों में कराया गया. 16.25 करोड़ की लागत से 80 योजनाओं का उद्घाटन एवं 23.4 करोड़ की लागत से क्रियान्वित होने वाली 89 योजनाओं का शिलान्यास 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान करेंगे. यह बातें बुधवार की दोपहर 03:00 बजे दी गई.