बेगूसराय: बेगूसराय विधानसभा के उत्तरी नगर मंडल में नगर विधायक ने आयोजित किया कार्यकर्ता मिलन समारोह, पार्टी मजबूती पर हुई चर्चा
बेगूसराय विधानसभा के उत्तरी नगर मंडल में नगर विधायक कुंदन कुमार ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान पार्टी मजबूती पर बिंदुवार चर्चा हुई. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार मिलकर लगातार विकास का काम कर रही है.