बेगूसराय: ITI कैंपस में 21 जनवरी को रोजगार मेला, 4,577 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
जिला नियोजनालय द्वारा 21 जनवरी को संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा. जहां 21 कंपनियां शामिल होगी. इस रोजगार मेला में 4,577 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी.