बेगूसराय: कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री अशोक राम ने की प्रेसवार्ता, कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का दिया संदेश
बेगूसराय कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री अशोक राम ने बुधवार की दोपहर 03:00 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी मजबूती को लेकर बिंदुवार जानकारी दी. प्रेसवार्ता के पूर्व बेगूसराय कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सर्जन ने उन्हें सम्मानित किया.