बेगूसराय: सुजानपुर के पास पुलिस ने 4 अपराधियों को कट्टा, गोली और शराब के साथ गिरफ्तार किया, SP ने की प्रेसवार्ता
बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी 04 अपराधियों को कट्टा, गोली एवं शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गढ़पुरा थाना की पुलिस को यह सफलता सुजानपुर चौक के पास मिली है. पकड़े गए चारों बदमाश से पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई चल रही है. यह बातें बुधवार की शाम 4:00 बजे कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही.