दरभंगा: जाले प्रखंड के डोगरा में नाबालिग बच्ची से बलात्कार और हत्याकांड के खिलाफ दरभंगा में निकला विरोध मार्च
ऐपवा, आइसा, आर वाई ए, इंसाफ मंच एवं भाकपा माले ने जाले प्रखंड के डोगरा मे 14 वर्षीय मुस्लिम बच्ची के साथ बलात्कार एवं हत्याकांड के अपराधियों की गिरफ्तारी, उच्चस्तरीय जांच एवं मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम की मांग को लेकर लहेरियसराय धरना स्थल से टावर तक प्रतिवाद मार्च शनिवार को दोपहर 2.30 निकाला। इस प्रतिवाद मार्च में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।