दरभंगा: दरभंगा के अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई, कई निर्देश जारी
दरभंगा समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की शनिवार को दिन के 11.30 बजे बैठक हुई। बैठक में खाद्यान्न का उठाव, खाद्यान्न का वितरण, ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल से प्राप्त आवेदन का निष्पादन, राशन कार्ड निर्गत से संबंधित, ई-पॉस पोर्टल आदि कई बिंदुओं की समीक्षा की।