दरभंगा: दरभंगा के बाजार समिति चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
दरभंगा की बाजार समिति चौक के पास मधुबनी जाने के क्रम में राजद के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल का राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राजद के वरिष्ठ नेता और समाज सेवी प्रेमचंद यादव ने मिथिला परंपरा अनुसार पाग चादर देकर स्वागत किया। बता दे कि यह पूरा कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 2:00 बजे की गई जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।