दरभंगा: लहेरियासराय में सगासा संघर्ष समन्वय समिति ने 16 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
दरभंगा के लहेरियासराय में स्थित धरना स्थल पर सगासा संघर्ष समन्वय समिति जिला इकाई के द्वारा 16 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में ग्रामीण आवास कर्मी के साथ ही संविदा कर्मी शामिल हुए। जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारा बुलंद किया। तो वहीं इन सभी बातों की जानकारी धरना में शामिल लोगों शनिवार को दोपहर 3:30 बजे दी गई।