दरभंगा: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने हेतु अधिगृहीत की गई जमीन का दरभंगा जिलाधिकारी के द्वारा किया गया भौतिक निरीक्षण
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए अधिगृहीत की गई जमीन का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मे जिलाधिकारी ने अधिग्रहित हुई जमीन मे पड़ने वाले ग्रामीण सड़क को,वैकल्पिक सड़क बनाने हेतु जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से समन्वय कर सहायक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया। यह जानकारी शनिवार को दोपहर 3 बजे दी।