टीकमगढ़ सिद्धिविनायक कॉलोनी निवासी मुकेश त्रिपाठी ने 18 अगस्त को अपनी जान की परवाह न करते हुए वृंदावन तालाब में डूब रही एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई थी। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा मुकेश त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।