शाम्हो थाना क्षेत्र के गंगा किनारे सोनवर्षा दियारा में दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर करीब पांच राउंड गोली बारी की बात बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह गोली बारी की घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले रविवार को भी करीब तीस राउंड गोली चली थी।