प्रखंड कार्यालय शाम्हो के सभा कक्ष में 20 सूत्री की बैठक इसके अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज की उपस्थिति में शुक्रवार को करीब बारह बजे दिन में की गई। बैठक में अश्वनी भारद्वाज ने शाम्हो में मक्का फसल को आंधी पानी एवं ओलावृष्टि से हुए भारी नुकसान के लिए जल्द आकलन कर मुआवजा किसानों को देने की बात रखी।