शाम्हो प्रखंड क्षेत्र में मक्का फसल को हुए नुक़सान का आकलन करने बुधवार को करीब चार बजे शाम में डीएओ बेगूसराय अजीत कुमार पहुंचे। इस दौरान कृषकों के साथ मिलकर फसल नुक़सान वाले खेतों में जाकर देखा। मौके पर उन्होंने बताया जिलाअधिकारी बेगूसराय के आदेश पर वे यहां आएं हैं। कहा क्षति का रिपोर्ट जिला अधिकारी को सौंपा जाएगा।