शाम्हो अकबरपुर बरारी पंचायत कार्यालय प्रांगण में शनिवार को करीब दो बजे दिन में ग्रामीण विकास विभाग महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चल रही योजनाओं के बारे में एलईडी स्क्रीन पर दिखाकर जानकारी दी गई। सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं जीविका के गांधी महिला ग्राम संगठन बिजुलिया के बैनर तले जमा हुए थे।