कल्याण सिंह प्लस टू विद्यालय शाम्हो के प्रांगण में रविवार को को करीब एक बजे दिन में ग्रामीण विकास विभाग महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चल रही योजनाओं के बारे में एलईडी स्क्रीन पर दिखाकर जानकारी दी गई। सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं आरती जीविका ग्राम संगठन लधौना के बैनर तले जमा हुए।