शाम्हो थाना क्षेत्र के नया कुरहा गांव में शादी समारोह सम्पन्न करा कर अकहा गांव लौट रहे एक डीजे बीच में टोटह गांव में पलटी मार कर सड़क से नीचे गेंहू खेत में पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे एक जोरदार आवाज हुई, बाहर निकलकर देखा तो, एक डीजे पलटी मारी हुई दिखी, जिसमें कयी लोग फंसे हुए थे।