हज़ारीबाग: जिले में पहले चरण के विधान सभा चुनाव को लेकर नामांकन हुआ शुरू, अभ्यर्थी को बैंक खाता खुलवाना होगा
झारखंड विधानसभा के लिए होने जा रहे चुनाव का प्रथम चरण का नॉमिनेशन 18 अक्टूबर शुक्रवार 10:00 बजे से आरंभ हो गया है।, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर है। नामांकन के लिए कार्य दिवस मात्र चार दिन है। 22 अक्टूबर के अपराह्न तीन बजे तक ही नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है।