हज़ारीबाग: छठ के मद्देनजर नगर आयुक्त ने तालाबों की सफाई के निर्देश दिए
हजारीबाग महापर्व छठ को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तालाबों एवं छठ तालाब की विशेष सफाई अभियान की शुरुआत करने से पहले शुक्रवार 4 बजे को छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त योगेंद्र कुमार की उपस्थिति में झील, छठ तालाब, हुरहुरू तालाब और जबरा तालाब की विशेष तौर पर साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।