हज़ारीबाग: हरनगंज में दो अज्ञात लोगों ने विद्यार्थी को पीटकर लहूलुहान किया
हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अज्ञात लोगों द्वारा एक विद्यार्थी को मारपीट कर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। आज शुक्रवार 12 इस संबंध में सरिया निवासी मनोज कुमार पिता चिंतामणि महतो ने थाना में लिखित आवेदन देकर जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार रविंद्र कुमार हरनगंज गुलमोहर कॉलेज के समीप रूम लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई करता है।