हज़ारीबाग: शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति ने निकाला लकी ड्रा, महिला को मिला स्कूटी
हजारीबाग शहर के मटवारी गांधी मैदान में शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पूजा के दौरान प्रत्येक वर्ष की तरह लॉटरी टिकट की बिक्री की गई। पूजन के उपरांत गुरुवार को दुर्गा पूजा पंडाल के समीप लॉटरी ड्रॉ किया गया। वहीं मंच का संचालन अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किया।