हज़ारीबाग: उपायुक्त ने अनुसेवक राम स्वरूप गोप के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया
उपायुक्त के गोपनीय शाखा,हजारीबाग में कार्यरत अनुसेवक श्री राम स्वरूप गोप का ईलाज में क्रम आज शुक्रवार को 3 बजे निधन हो गया है। उनके दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए आज उपायुक्त नैंसी सहाय व उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद समेत समाहरणालय के सभी अधिकारियों और कर्मियों ने सभाकक्ष में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।