कोहड़ार टोंस नदी पुल पर तेज रफ्तार कार का कहर, 38 वर्षीय युवक की मौत
मेजा, प्रयागराज। कोहड़ार टोंस नदी पुल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 38 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान रणविजय सिंह (38) पुत्र स्व. राजकुमार उर्फ पंचू सिंह, निवासी धरवारा, करछना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पुल पर ट्रैक्टर के साथ थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह ट्रैक्टर के नीचे आ गए और सिर में गंभीर चोट लग गई।
सूचना पर पहुंची कोहड़ार पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी मेजा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
#mejanews