#प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे में बंद मकान का ताला खुलवाने पहुंची पुलिस टीम से कथित गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#बताया जा रहा है कि एक महिला दबंगों के भय के चलते घर छोड़कर मायके में रह रही है। इसी मामले में बंद मकान का ताला खुलवाने भारतगंज चौकी प्रभारी, महिला दरोगा और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे।
#इसी दौरान वहां मौजूद महिलाओं और पुलिस टीम के बीच विवाद बढ़ गया। वीडियो में कथित तौर पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। पुलिस टीम को मौके से वापस लौटना पड़ा।
#पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर तकरार हुई थी और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#नोट: वायरल वीडियो सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जाती है। वीडियो में मौजूद आपत्तिजनक भाषा को समाचार संदर्भ में ही प्रस्तुत किया गया है।
#Prayagraj #Manda #Bharatganj #UPPolice #ViralVideo #viralreelschallenge #highlight