शनिवार को समय लगभग 2 बजे डलमऊ कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह एवं कोतवाल राघवन सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया बाकी बची शिकायतो को टीम गठित कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।इस मौके पर सभी विभागों के लोग मौजूद रहे।