सेन्हा: लोहरदगा मे दिन-ब-दिन बढ़ रही गर्मी व लू से लोगों को बचना जरूरी : लोहरदगा सदर अस्पताल चिकित्सक डॉ शंकर प्रसाद
लोहरदगा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ शंकर प्रसाद ने लोगों को भीषण गर्मी में तेज धूप और लू से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। डॉ शंकर प्रसाद ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में हमें पड़ने वाली तेज धूप के साथ गर्मी व लू से भी बचाव करना होगा। यदि हम लू से बचने के उपायों के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो हम अपने आप को जोखिम में डाल रहे होंगे,