कहरा: डेहरार थाना क्षेत्र के देवका गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, चार जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
डेहरार थाना क्षेत्र के देवका गांव वार्ड 2 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिस मारपीट में 3 पुरुष और 1 महिला जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम राजो यादव, राहुल यादव, संजीत कुमार और सूजान देवी बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने 5 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।