कहरा: बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के पटुआहा पुल समीप अज्ञात वाहन चालक ने बाइक चालक को मारी ठोकर, हुई मौत।
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2024 बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के पटुआहा पुल समीप अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक चालक को ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक बाइक चालक का नाम मनोज सूतिहार जो की बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी चकला गांव वार्ड 12 का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मृतक बाइक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा।